मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। उज्जैन में आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड की सहेली के साथ धर्मशाला में ले जाकर 6 घंटे तक दुष्कर्म किया। आरोपी ने कांच से अपना हाथ काट कर लड़की के मांग भी भरी और फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने लड़की को जान से मारने की कोशिश भी की लेकिन लड़की के पापा ने लड़की को बचा लिया।
मध्यप्रदेश न्यूज़: मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर का है जहां पर एक आरोपी व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड की नाबालिक 14 साल की सहेली के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी इंदौर नगर निगम का कर्मचारी हैं। लड़की ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि आरोपी ने लड़की को शासकीय धर्मशाला में 6 घंटे तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। एक बार रेप करने के बाद आरोपी ने लड़की के साथ दोबारा दुष्कर्म करने की कोशिश की जिसके बाद लड़की ने भागने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी लड़की का गला दबाने लगा लेकिन लड़की के पापा ने मौके पर पहुंचकर अपनी बेटी की जान बचा ली। अगर पीड़िता के पापा समय पर धर्मशाला में नहीं पहुंचते तो आरोपी लड़की को गला घोटकर मार डालता|
सुनिए किस प्रकार से पीड़िता ने अपना दर्द बयां किया
मध्यप्रदेश न्यूज़: पीड़िता ने कहा कि- " मेरी मां 2 दिन पहले अपने मायके गई थी और पापा ऑफिस गए हुए थे। टाइम नहीं है कल मुझे घर में अकेले बोरियत महसूस हो रही थी इसलिए पास वाली सहेली से उसके घर मिलने चली गई।मेरी सहेली ने घर का दरवाजा खोला और मैं अंदर चली गई। इसके बाद थोड़ी देर तक हम दोनों ने बात की। इसके बाद मेरी सहेली नहाने चली गई और मैं बेठी बेठी उसका इंतजार कर रही थी। इस दौरान छत के रास्ते से तो सहेली का बॉयफ्रेंड सोनू आ गया। सोनू ने मेरे साथ नीचे आकर जबरदस्ती की और जब मैं चिल्लाने लगी तो उसने मुझे मारा और मेरा मुंह बंद कर दिया। इसके बाद वह मुझे खींचकर धरमशाला ले गया। धर्मशाला में ले जाकर सोनू ने मेरे साथ दुष्कर्म किया और ट्यूबलाइट से अपना हाथ काट कर मेरे मांग भर दी। इसके बाद आरोपी ने एक और बार दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब मैंने इसका विरोध किया और भागने की कोशिश की तो आरोपी ने गमछे से मेरा गला दबा दिया। फोटो अच्छा हुआ कि मेरे पापा वहां आ गए वरना वह मुझे जान से मार देता।" पीड़िता ने अपना यह दर्द मीडिया के सामने बयां किया।
भोपाल का रहने वाला है आरोपी, इंदौर नगर निगम में नौकरी करता है
मध्यप्रदेश न्यूज़: पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनू भोपाल का रहने वाला है लेकिन इंदौर में नगर निगम की टीम में नौकरी करता है। उज्जैन में उसके लड़के के मामा का घर है जहां पर वह आया था। उज्जैन आरोपी का आना जाना हुआ करता था। पीड़िता की सहेली से आरोपी का पिछले 2 सालों से संबंध चल रहा था। पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने एक दिन पहले उसे प्रपोज भी किया था। आरोपी ने ट्यूबलाइट से अपना हाथ काट कर लड़की की मांग भी भर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
0 टिप्पणियाँ